51 हजार से ज्यादा मौतें: संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार, अमेरिका में 2 लाख 35 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रिमतों का आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 51 हजार से ज्यादा है। अकेले अमेरिका में पॉजिटिव मरीजों की संख्या स्पेन और इटली से ज्यादा हो गई है। यहां इस वायरस से 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।दूसरे स्थान पर इटली है। यहां 1 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। स्पेन में 1 लाख10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। यह आंकड़े वर्ल्डओमीटर्स के मुताबिक हैं। इस बीच, ईरान की संसद के स्पीकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 


इधर, अमेरिका में बीते हफ्ते 65 लाख वर्करों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। अब तक के इतिहास में यह सबसे बड़ी संख्या है। बीते दो हफ्तों में करीब 1 करोड़ लोग भत्ते के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, स्पेन में भी मार्च महीने में सामाजिक सुरक्षा स्कीम से जुड़े 8 लाख से अधिक श्रमिक इससे बाहर हो गए हैं। स्पेन के आधुनिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर हुए। यह किसी एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। देश में लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की शुरुआत 1883 में बनी एक कमेटी से हुई थी। बीसवीं शताब्दी के दौरान कई बार इसमें विस्तार किया गया और आखिरकार 1978 में देश के संविधान के अनुच्छेद 41 के तहत नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार दिया गया। इसमें कहा गया था कि जरूरत के वक्त सरकारी एजेंसियां सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देंगी।


कोरोनावायरस से जुड़े अहम अपडेट



  • फ्रांस में कोरोनावायरस से 471 और लोगों की मौत हो गई है। यहां मृतकों का आंकड़ा 4 हजार 500 के पार चला गया। यहां कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 हजार से ज्यादा हो गई है। 

  • कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए सऊदी अरब ने गुरुवार को दोनों पवित्र शहर मक्का और मदीना में कर्फ्यू की मियाद 24 घंटे बढ़ा दी है। यहां अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 

  • डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रेस गेब्रेयेसियुस ने कहा कि कुछ महीने पहले तक दुनिया में ज्यादातर लोग कोरोनावायरस से अनजान थे। वायरस ने दुनिया के हर हिस्से को प्रभावित किया है और संक्रमण के मामले किसी भी दिन दस लाख लाख तक पहुंच सकते हैं। 

  • इस साल स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में नवंबर में होने वाला क्लाइमेट चेंज समिट अगले साल के लिए टाल दिया गया है। समिट 10 दिन तक चलने वाला था। इसमें 200 देशों से करीब 30 हजार लोग जुटने वाले थे। 

  • अमेरिका के 50 राज्यों में केवल व्योमिंग ही ऐसा सूबा, जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। यहां केवल 137 पॉजिटिव केस हैं। देश में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 83 हजार 712 हो गई है, जबकि एक हजार 941 लोगों की मौत हुई है।

  • अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डेबोराह ब्रिक्स ने कहा कि कोरोनोवायरस का एंटीबॉडी टेस्ट इस महीने के भीतर उपलब्ध हो सकता है। मैंने हर यूनिवर्सिटी और राज्य से एलिसा (एंजाइम-लिंक्ड इम्युनोसोर्बेंट एसे) को विकसित करने की अपील की है। एलिसा रक्त में एंटीबॉडी की जांच और माप करता है। टेस्ट उन स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिन्हें कोरोनोवायरस हो और उन्हें इसकी जानकारी न हो। 

  • ब्रिटेन में अब तक 29 हजार 474 लोग संक्रमित हैं और यहां दो हजार 352 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, ब्रिटेन में बुधवार को 563 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक दो हजार 352 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।



न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।





कोरोना के कारण कई घरेलू उड़ानें रद्द हो सकती हैं: ट्रम्प
कोरोना को लेकर व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में कई घरेलू उड़ानों और ट्रेनों का रद्द किया जा सकता है। मैं देख रहा हूं कि कई उड़ानें कोरोना से प्रभावित शहरों के लिए जा रही है जो मुझे शुरू से ही पसंद नहीं है। हालांकि मैं सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने के समर्थन में नहीं हूं, लेकिन जल्द ही कोई न कोई फैसला लिया जाएगा। 


अमेरिका से जुड़े अपडेट




  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 2 लाख 16 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में 917 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5 हजार 132 हो गया है।




  • अमेरिका ने भारत में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। एक अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि भारत सरकार इस मिशन के लिए हमारा पूरा सहयोग कर रही है। अमेरिका 60 से ज्यादा देशों से अपने 30 हजार नागरिकों को 350 से ज्यादा उड़ानों की मदद से निकाल चुका है।




  • अमेरिका के कनेक्टिकट में छह हफ्ते की एक बच्ची की कोरोना से मौत हो गई। गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने ट्वीट किया- पिछली रात बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। यह बेहद दुखद है। वहीं, पिछले हफ्ते इलिनॉय राज्य में भी एक साल से कम उम्र के बच्चे की मौत हो गई थी।




फॉक्स न्यूज से बात करते हुए भारतीय डॉक्टर ऋषि देसाई ने कहा कि सीडीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित 25% लोगों में बीमारी के लक्षण नजर नहीं आते।









Ben Smith
 

@benyt



 







 


29.7 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 






 



 





यह तस्वीर वॉशिंगटन के एलिवेटेड ट्रेन की है। यहां पिछले हफ्ते लाखों लोग बेरोजगार हो गए।


ब्रिटेन: युवक ने पुलिस अफसर को संक्रमित करने की धमकी दी
ब्रिटेन में एक युवक ने पुलिस अफसर पर खांसकर उसे कोरोनावायरस से संक्रमित करने की धमकी दी। इसके आरोप में दोषी पाए जाने पर युवक को छह महीने की जेल हो गई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना से संक्रमित हैं और फिलहाल वे आइसोलेशन में हैं।



लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में एंबुलेंस को साफ करते स्वास्थ्यकर्मी। ब्रिटेन में एक लाख 20 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है।


फिलीपींस: हिंसक प्रदर्शनकारियों को गोली मारने के आदेश


फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने क्वारैंटाइन के दौरान हिंसक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया है। मेट्रो मनीला में लोगों के बीच भोजन बांटने के दौरान लेफ्ट प्रदर्शनकारी अनियंत्रित हो गए। इसके बाद दुतेर्ते ने यह आदेश दिया। 1 अप्रैल को देर रात दुतेर्ते ने कहा कि पुलिस और सेना को मैंने आदेश दिया है कि अगर कोई भी परेशानी पैदा करता है और उनका जीवन खतरे में डालता है तो उन्हें गोली मार दो। 



यह तस्वीर फिलीपींस की राजधानी मनीला की है। लोग यहां सुपरमार्केट में जाने के लिए लाइन में लगे हैं।


इटली: अब तक 13 हजार लोगों की मौत


इटली में बुधवार को 727 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां अब मौतों का आंकड़ा 13 हजार 155 हो गया। इटली में लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।



इटली: मिलान शहर में सुपर मार्केट में जाने के लिए लाइन में लगे लोग। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले इटली में सामने आए हैं।


स्पेन: तीसरा देश जहां एक लाख से ज्यादा संक्रमित
स्पेन तीसरा देश है, जहां संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार है। यहां कुल मामले एक लाख दस हजार हो गए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा हो गया है। स्पेन इटली के बाद यूरोप का दूसरा देश है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित है।



स्पेन: स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ताली बजाते लोग। यहां भी संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है।


चीन: 81 हजार से ज्यादा संक्रमित 
चीन ने कोरोनोवायरस संक्रमितों के इलाज के लिए भालू के पित्त के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से एनिमल वेलफेयर से जुड़े कार्यकर्ता नाराज हैं। उनका मानना है कि इससे अवैध पशु व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा। चीन में कोरोनावायरस का केंद्र माने जाने वाले वुहान शहर में जानवरों के अवैध व्यापार का बड़ा मार्केट है। माना जाता है कि कोरोनावायरस की शुरुआत यहीं से हुई है। चीन में संक्रमण के अब तक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और तीन हजार 312 लोगों की मौत हुई है।



चीन के वुहान शहर में कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया अस्थायी अस्पताल।


उत्तर कोरिया: संक्रमण का कोई केस नहीं


उत्तर कोरिया कोरोनोवायरस से पूरी तरह मुक्त है। प्योंगयांग में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि विदेशों में बढ़ते संशयवाद के कारण दुनियाभर में संक्रमण के करीब दस लाख मामले हैं। जनवरी में पड़ोसी चीन में वायरस का पता चलने के बाद ही परमाणु हथियार वाले देश उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाओं को तुरंत बंद कर दिया था और रोकथाम के सख्त उपाय किए थे। उत्तर कोरिया के सेंट्रल इमरजेंसी एंटी-एपिडमिक हेडक्वार्टर्स के निदेशक ने कहा कि हम उचित समय पर कार्रवाई कर महामारी से बचने में सफल रहे। हमारे देश संक्रमण का एक भी मामला नहीं है।


पाकिस्तान: दो हजार 238 मामलों की पुष्टि
डॉन न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान में दो हजार 238 मामलों की पुष्टि हो गई, जबकि 31 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा मामले सिंध (709) और पंजाब (845) प्रांत से सामने आए हैं। सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है।



पाकिस्तान: सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना पेशावर में सैलरी लेने के लिए बैंक के बाहर खड़े सरकारी कर्मचारी। 


इजरायल: 31 लोगों की मौत


इजरायल में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। करीब छह हजार 211 लोग वायरस की चपेट में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में पांच लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 95 मरीजों की हालत गंभीर है और 241 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।



जेरुशलम में कोरोनावायरस से मरने वाले व्यक्ति को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। अब तक यहां 26 लोगों की मौत हुई है।


नीदरलैंड: लोगों को घर में रहने के निर्देश
नीदरलैंड में 24 घंटों में 134 लोगों की मौत हो गई है और एक हजार 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 614 हो गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण राष्ट्रीय संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में लोगों को कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। सभी स्कूल, जिम, स्पोर्ट्स क्लब, रेस्तरां को भी बंद करा दिया गया है।


कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश







































































देश

कितने संक्रमित


कितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका2,40,0645,80010,360
इटली

1,15,242


13,91518,278
स्पेन1,10,23810,09626,743
चीन81,589  3,31876,408
जर्मनी84,6881,10421,400
फ्रांस59,1054,50312,428
ईरान

50,468


3,16016,711
ब्रिटेन33,7182,921135
स्विट्जरलैंड18,4755224,013
बेल्जियम15,3481,0112,495